HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

CM Sukhu बोले पात्र महिलाओं को जून में मिलेंगे 3000 रुपये

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

CM Sukhu बोले प्रदेश की जनता बिकाऊ विधायकों को वोट की चोट से सिखाएगी सबक CM Sukhu ने मंगलवार दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जून में प्रदेश की पात्र महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे। सीएम ने ...

विस्तार से पढ़ें:

CM Sukhu बोले प्रदेश की जनता बिकाऊ विधायकों को वोट की चोट से सिखाएगी सबक

CM Sukhu ने मंगलवार दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जून में प्रदेश की पात्र महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना जब चुनाव के दौरान जारी रह सकती है तो प्रदेश की महिला सम्मान निधि बंद करने को कोई प्रश्न ही नहीं है।

CM Sukhu ने कहा कि इस संदर्भ में मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से चुनाव आयोग को अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए अपने फार्म संबंधित विभाग को दे सकती हैं. अगर विभागीय अधिकारी फॉर्म नहीं लेते हैं तो संबंधित क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों के पास इन फॉर्म को जमा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही महिलाओं को एक साथ सभी माह के पैसे जारी किए जाएंगे।

CM Sukhu बोले पात्र महिलाओं को जून में मिलेंगे 3000 रुपये

Also Read : CM Sukhu का जयराम ठाकुर पर तंज : जयराम ठाकुर ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को दी चुनौती

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता बिकाऊ विधायकों को वोट की चोट से सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे के दम पर सत्ता को हथियाना का षड्यंत्र रचा. जिसमें वह फेल हो गए। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से स्थिर है. कांग्रेस पार्टी लोकसभा की चारों सीटों सहित विधानसभा के छह उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है। अभी इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विधानसभा में इस संदर्भ में कानून बनाया जाएगा। कानून के बनने से इस योजना को बंद नहीं किया जा सकेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now