HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

CM से RBI के क्षेत्रीय निदेशक ने की भेंट, राज्य में बैंकिंग विकास पर की चर्चा

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

CM ने RBI को देश के लिए उत्कृष्ट सेवाओं की 90वीं वर्षगांठ पर बधाई दी भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर ने सोमवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में हो रही प्रगति के अलावा हिमाचल प्रदेश में वित्तीय साक्षरता और समावेशन ...

विस्तार से पढ़ें:

CM ने RBI को देश के लिए उत्कृष्ट सेवाओं की 90वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर ने सोमवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में हो रही प्रगति के अलावा हिमाचल प्रदेश में वित्तीय साक्षरता और समावेशन में सुधार के उद्देश्य से शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में चर्चा की।

CM से RBI के क्षेत्रीय निदेशक ने की भेंट, राज्य में बैंकिंग विकास पर की चर्चा

इस अवसर पर CM ने आर.बी.आई. को देश के लिए उत्कृष्ट सेवाओं की 90वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने वित्तीय स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए आर.बी.आई. द्वारा अटूट प्रतिबद्धता के साथ किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में आर.बी.आई. की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

Also Read : Dy. CM Mukesh Agnihotri ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का लिया जायजा

अनुपम किशोर ने मुख्यमंत्री को आर.बी.आई. द्वारा राज्य में वित्तीय साक्षरता और समावेशन को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और शुरू की गई नवीन पहलों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने आर.बी.आई. की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर वित्तीय साक्षरता पर बैंक द्वारा राष्ट्रीय स्तर अभियान तथा शिमला में स्नातक विद्यार्थियों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के बारे भी अवगत करवाया।

बैंकिंग लोकपाल एस.के. यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।