HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

CM DHAMI ने अभिनेत्री गीता उनियाल के निधन पर जताया दुख

By Alka Tiwari

Published on:

Summary

CM DHAMI ने लोक कलाकार गीता उनियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने आवास में अंतिम सांस ली। CM DHAMI ने सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट CM DHAMI ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय ...

विस्तार से पढ़ें:

CM DHAMI ने लोक कलाकार गीता उनियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने आवास में अंतिम सांस ली।

CM DHAMI ने सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट

CM DHAMI ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तराखंडः Famous अभिनेत्री Geeta Uniyal का निधन

CM DHAMI गीता उनियाल

कई फीचर फिल्मों में काम कर चुकी थी गीता उनियाल

बता दें गीता उनियाल पिछले कई सालों से कैंसर से जूझ रही थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर अंतिम सांस ली। गीता उनियाल 15 उत्तराखंडी फीचर फिल्म तथा 300 गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी थी। उन्होंने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी। उनके निधन के बाद से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।