HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए मुख्यमंत्री सुक्खू

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया गया है। बुधवार को जारी हुई पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री का नाम 26वें नंबर पर है। बतौर स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री सुक्खू जल्द कर्नाटक में ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया गया है। बुधवार को जारी हुई पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री का नाम 26वें नंबर पर है। बतौर स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री सुक्खू जल्द कर्नाटक में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, राज बब्बर, कन्हैया कुमार और पी चिदंबरम भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। दस मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। 13 मई को चुनाव परिणाम आएगा।