HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

ट्रांसफर के लिए नहीं बना हूँ मुख्यमंत्री, जरूरत पर ही होंगे प्रशासनिक फेरबदल : मुख्यमंत्री सुक्खू

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार उपायुक्तों – पुलिस अधीक्षकों व अन्य अधिकारियों की ट्रांसफर करने के लिए नहीं है। हम इस परंपरा को खत्म करने आए हैं। जो अधिकारी बेहतर काम करेगा, उसकी ट्रांसफर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नीड-बेस्ड प्रशासनिक फेरबदल होगा। सभी उपायुक्तों ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार उपायुक्तों – पुलिस अधीक्षकों व अन्य अधिकारियों की ट्रांसफर करने के लिए नहीं है। हम इस परंपरा को खत्म करने आए हैं। जो अधिकारी बेहतर काम करेगा, उसकी ट्रांसफर नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि नीड-बेस्ड प्रशासनिक फेरबदल होगा। सभी उपायुक्तों को काम बांट दिया है। हम सत्ता, सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए चाहते हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले बुधवार को सचिवालय में सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि 28 से 30 दिसंबर तक विधानसभा के शीतकालीन सत्र बुलाने पर विचार कर रहे हैं। मगर, तब टूरिस्ट सीजन चरम पर होने की वजह से इसे 15 जनवरी तक टाला जा सकता है।

प्रदेश में विधानसभा का शीत सत्र धर्मशाला के तपोवन में होता है। लिहाजा सुक्खू सरकार का पहला शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होगा। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं है।

CM सुक्खू और कांग्रेस के सभी विधायक आज दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। आज शाम को कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने दिल्ली में सभी विधायकों के लिए डिनर रखा है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कैबिनेट विस्तार को लेकर राजीव शुक्ला से चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

कल CM सुखविंदर सुक्खू, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक राजस्थान के अलवर जाएंगे। यहां पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन सभी पैदल चलेंगे। 17 को वापस दिल्ली लौटेंगे। 2 दिन में पार्टी हाईकमान, PM व केंद्रीय मंत्रियों से मिल सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now