HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

आठ जिलों में बारिश के आसार, जानें हिमाचल मे चार जून तक मौसम पूर्वानुमान

By अखण्ड भारत

Published on:

barssati mosam

Summary

Chances of rain in eight districts, know the weather forecast in Himachal till June 4

विस्तार से पढ़ें:

केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर राजधानी शिमला में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान मौसम साफ रहा, रिज मैदान पर दिन भर धूप खिली रही। 

तापमान (डिग्री सेल्सियस में) क्षेत्र    अधिकतम      न्यूनतमऊना 

 ऊना: 39.4, 22.0, बिलासपुर: 37.0   19.0, कांगड़ा:   36.7   19.6, हमीरपुर: 36.5  18.1, चंबा:  34.8  15.1, धर्मशाला:    34.0   19.2, सोलन:  33.5  16.8, शिमला: 26.7  17.5, कल्पा:  22.8    7.0,  केलांग: 18.4  5.4

शिमला: प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बुधवार 1 जून को बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा। गुरुवार से पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है। दो से चार जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर राजधानी शिमला में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान मौसम साफ रहा। रिज मैदान पर दिन भर धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को शिमला में बारिश के आसार जताए थे।

हिमाचल प्रदेश में मई के दौरान सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और मंडी जिला में सामान्य से अधिक बारिश हुई। अन्य जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे। वर्ष 2021 में मई में सामान्य से चार, 2020 में 8, 2019 में 38, 2018 में 28 और 2017 में पांच फीसदी कम बारिश हुई थी। वर्ष 2016 में मई में सामान्य से 14 फीसदी अधिक बादल बरसे थे। 16 मई को ऊना में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस इस माह का सबसे अधिक पारा रहा। 24 मई को केलांग में माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अखण्ड भारत

Akhand Bharat is a group of dedicated media professionals to bring out the true news to the people. With modern technology, Akhand Bharat digital channel is reaching directly to the people of India and worldwide.We have a huge reader base for digital paper, and the magazine as well as a rapidly growing follower base on all social media platforms i.e. Twitter, YouTube, Facebook, Instagram, etc. who are accessing news content online.