HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Chamba : खाई में गिरी टाटा सूमो, 3 की मौत, 10 घायल 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Chamba : प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 15000 रुपये और घायलों को 5000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की  Chamba जिले में भरमौर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां पर एक सूमो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग ...

विस्तार से पढ़ें:

Chamba : प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 15000 रुपये और घायलों को 5000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की 

Chamba जिले में भरमौर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां पर एक सूमो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हैं। गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे। घायलों का इलाज चल रहा है। 

Chamba : खाई में गिरी टाटा सूमो, 3 की मौत, 10 घायल 

जानकारी के अनुसार Chamba जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के राख विन्दला मार्ग पर डूंडेइ के पास यह हादसा पेश आया है। एक टाटा सूमो गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे। शुक्रवार सुबह जब गाड़ी यहां से गुजर रही थी तो एक सड़क से नीचे लुढ़क कर फिर खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। 10 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चार घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

Also Read : चंबा में बेकाबू होकर खेत में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

Chamba के एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। चार लोग ज्यादा गंभीर है और उन्हें रेफर किया गया है। एक शख्स की अस्पताल में मौत हुई है, जबकि दो की मौके पर ही मौत हो गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घटना के बाद एसपी Chamba और एसडीएम अरुण सिंह घायल का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 15000 रुपये और घायलों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।