HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

उत्तराखंडः केंद्र ने दी प्रदेश के 5115 आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को स्वीकृति

By Alka Tiwari

Published on:

rekha arya

Summary

प्रदेश में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। 5115 ...

विस्तार से पढ़ें:

प्रदेश में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

5115 आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को मिली स्वीकृति

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए बेहद खुशी का विषय है की प्रदेश के सौ प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही 5115 महिलाओं को सहायिकाओं के रूप में रोजगार मिलेगा और इन मिनी केंद्रों के उच्चीकृत होने से हमारी आंगनबाड़ी बहने सशक्त बनेगी।

आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी बहने विभाग की ताकत हैं। आज सरकार की हर एक योजना को जन-जन तक पहुंचाने में हमारी बहनों का भी बड़ा योगदान होता है। सरकार हमारी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।