HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पण्डित नेहरू के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर जीवन में लाएं सकारात्मक बदलाव : संजय अवस्थी  

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। संजय अवस्थी गत सांय अर्की ...

विस्तार से पढ़ें:

सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। संजय अवस्थी गत सांय अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलोग के मांजू गांव में बाल दिवस मेले के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति प्रेम सर्वविदित है। पण्डित नेहरू युवा शक्ति को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए सदैव क्रियाशील रहे। बच्चों के लोकप्रिय ‘चाचा नेहरू’ के जन्मदिवस पर बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन से प्रेरित होकर प्रत्येक बच्चे और व्यक्ति को अपने जीवन को निखारना चाहिए ताकि देश-प्रदेश को शिखर तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की दूरगामी सोच से प्रभावित होकर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश के छात्रों के लिए गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना की जाएगी ताकि सभी छात्रों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के जलाणा में भी राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा जिसके लिए 50 बीघा भूमि का चयन किया जा चुका है।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का ढांचा सुदृढ़ करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोज़गार शिक्षित युवाओं को रोज़गार दिलाने के लिए नवीन योजनाओं को आरम्भ करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश को विकास पथ पर अग्रसर करने के लिए विभिन्न योजनाओं आरम्भ की गई हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा की घड़ी में प्रभावितों के पुनर्वास को प्राथमिकता दी और प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में जाकर राहत पैकेज की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की मुख्यमन्त्री सुखाश्रय योजना निराश्रित बच्चों का सहारा बन रही है। योजना के तहत प्रदेश में हजारों बेसहारा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार वहन करेगी और एक अभिभावक के रूप में उनकी परवरिश भी करेगी।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पलोग की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए विधायक प्राथमिकता के तहत लगभग 03 करोड़ रुपए की नई योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। भारी वर्षा के कारण अर्की से मांजू सम्पर्क मार्ग को हुए नुकसान की मुरम्मत के लिए 1.32 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से बचाव के लिए शीघ्र ही डंगा भी लगाया जाएगा। उन्होंने डंगा लगाने के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण के लिए शीघ्र औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने महिला मण्डल मानन के निर्माण के लिए 01 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 5100 रुपए की राशि अपनी ओर से देने की घोषणा भी की। उन्होंने इस अवसर पर छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जो छात्र इस वर्ष पुरस्कार नहीं जीत पाए वह अगले वर्ष अपनी कमियों को दूर कर आगे आने का प्रयास करें।

संजय अवस्थी ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता एन.वाई.सी बणी को 7100 रुपए और पुरस्कार तथा उप विजेता दाड़लाघाट की टीम को 5100 रुपए और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता बिलासपुर को 11 हजार रुपए और पुरस्कार तथा उप विजेता समोत की टीम को 7100 रुपए और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न जन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों का निर्देश भी दिए।