HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Bribe: रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी, साजिश के तहत फंसाने की सुगबुगाहट

By Alka Tiwari

Published on:

bribe

Summary

Bribe: उधम सिंह नगर जिले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बाजपुर में एक राइस मिल संचालक की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने विपणन अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा है। एमआई चंद्रमोहन टोलिया को विजिलेंस टीम ने पचास हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। Bribe लेते ...

विस्तार से पढ़ें:

Bribe: उधम सिंह नगर जिले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बाजपुर में एक राइस मिल संचालक की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने विपणन अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा है। एमआई चंद्रमोहन टोलिया को विजिलेंस टीम ने पचास हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

bribe
DEMO PIC

Bribe लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया marketing officer

बाजपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एमआई चंद्रमोहन टोलिया को पचास हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बता दें कि मंडी समिति परिसर आफिस में तैनात विपणन अधिकारी चंद्रमोहन टोलिया ने एक राइस मिल से चावल मामले में सुविधा शुल्क की डिमांड की थी। राइस मिल संचालक पर ही टीम ने ये कार्रवाई की है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बने राज्यसभा सदस्य, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में ली शपथ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bribe: विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस से राइस मिल संचालक ने हल्द्वानी में संपर्क किया था। जिस पर विजिलेंस टीम ने राइस मिल संचालक को नोट उपलब्ध कराए थे। गुरूवार को इस मिल संचालक गाड़ी लेकर मंडी समिति परिसर स्थित एसएमआई कार्यालय के पास पहुंचा। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद विजिलेंस की टीम ने एमआई टोलिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस सूचना के बाद से वहां हड़ंकप मच गया।

Bribe: साजिश के तहत फंसाया गया marketing officer को

बता दें कि बाजपुर के नमूना गांव स्थित केक राइस मिल ने विजिलेंस से शिकायत की है। ऐसा कहा जा रहा है कि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने एमआई को एक साजिश के तहत फंसाया है। फिलहाल विजिलेंस की टीम विपणन अधिकारी से पूछताछ कर रही है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।