HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

घर के पास खून से लथपथ मिला युवक का शव, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

By Sandhya Kashyap

Published on:

पौत्री dead

Summary

कांगड़ा : जिले की तरसूह पंचायत में खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार तरसूह पंचायत के लोग वीरवार सुबह जब जंगल की ओर जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में खून के धब्बे देखे। थोड़ी दूरी पर एक शव करीब 10 फीट गहरे ...

विस्तार से पढ़ें:

कांगड़ा : जिले की तरसूह पंचायत में खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार तरसूह पंचायत के लोग वीरवार सुबह जब जंगल की ओर जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में खून के धब्बे देखे। थोड़ी दूरी पर एक शव करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद लोगों ने स्थानीय पंचायत प्रधान को सूचना दी।

पंचायत प्रधान ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान रमन कुमार (23) निवासी तरसूह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमन पेंटर का काम करता था। शव घर के पास ही पड़ा मिला। तरसूह पंचायत प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि गांव के युवक का शव मिलने की जानकारी उन्हें सुबह मिली।

मामले की सूचना उन्होंने कांगड़ा पुलिस को दी। युवक के सिर और मुंह से काफी खून निकला हुआ था। फोरेंसिक टीम आसपास के पूरे क्षेत्र में जांच कर रही है। थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा कॉलेज भेज दिया है। 

एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि तरसूह गांव में युवक का शव मिला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही युवक के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। –