HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सुक्खू सरकार पर बरसे BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले रेलवे विस्तार में अपना शेयर खर्च नहीं कर रहा हिमाचल

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

BJP प्रदेश अध्यक्ष का आरोप रेलवे की तरफ से प्रदेश सरकार को लिखे गए कई पत्र हिमाचल BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार लगातार विकास कार्यों को बाधित करने में जुटी हुई है और दिन रात सिर्फ केंद्र की सरकार को बदनाम करने ...

विस्तार से पढ़ें:

BJP प्रदेश अध्यक्ष का आरोप रेलवे की तरफ से प्रदेश सरकार को लिखे गए कई पत्र

हिमाचल BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार लगातार विकास कार्यों को बाधित करने में जुटी हुई है और दिन रात सिर्फ केंद्र की सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। राजीव बिंदल सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सुक्खू सरकार पर बरसे BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले रेलवे विस्तार में अपना शेयर खर्च नहीं कर रहा हिमाचल

BJP अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि अंग्रेजों के बाद अब पिछले 10 सालों में हिमाचल में रेल लाइनों के कार्यों को गति मिली है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को ये हुई रास नहीं आ रहा। राज्य सरकार इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अपना हिस्सा नहीं दे रही जिससे रेलवे के विस्तार कार्य रुके हुए है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रहे दो प्रमुख रेलवे परियोजनाओं में धन की कमी के कारण रुकावट आ रही है। ये परियोजनाएँ केंद्र और राज्य सरकार के बीच लागत साझेदारी के आधार पर संचालित की जा रही हैं। 

Also read : पूर्व BJP प्रत्याशी राकेश चौधरी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, सीएम ने जताया शोक 

उन्होंने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी  नई रेलवे लाइन, जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार का 25% और केंद्र सरकार का 75% हिस्सा है उसे प्रदेश सरकार नहीं दे रही है इसी प्रकार चंडीगढ़-बद्दी  नई रेलवे लाइन  जिसमें राज्य सरकार का 50% हिस्सा है। इस परियोजना पर सरकार भी सरकार अपना शेयर खर्च नहीं कर रही है जबकि इसको लेकर बार-बार रेलवे की तरफ से हिमाचल सरकार को पत्र लिखे जा रहे है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जो भी मदद हिमाचल प्रदेश को मिलनी चाहिए वह समय-समय पर मिल रही है और करोड़ों रुपए का बजट विभिन्न योजनाओं के तहत हिमाचल प्रदेश को मिल रहा है उसके बावजूद हिमाचल सरकार मुख्यमंत्री और मंत्री केंद्र सरकार को बदनाम करने में लगे हुए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now