HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अनाप शनाप बयानबाज़ी से लोगो को भ्रमित करने का कर रहें प्रयास : सुदर्शन शर्मा 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नूरपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने जसूर मे प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर बयानबाज़ी को अनाप शनाप बयानबाज़ी करार दिया। सुदर्शन शर्मा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के जननायक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता की लोकप्रियता से घबरा कर ...

विस्तार से पढ़ें:

नूरपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने जसूर मे प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर बयानबाज़ी को अनाप शनाप बयानबाज़ी करार दिया।

सुदर्शन शर्मा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के जननायक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता की लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप कांग्रेस के प्रति अनाप शनाप बयानबाज़ी से लोगो को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है। अपनी संकीर्णता का परिचय देते हुए यह कहना कि कांग्रेस का चरित्र भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो का रहा है। इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष को कांग्रेस के इतिहास के प्रति अध्ययन करने की सलाह दी।                 

प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि जिस कांग्रेस ने राष्ट्र की अखंडता की ख़ातिर अपने एक ही परिवार से दो-दो प्रधानमंत्री के प्राण न्योछावर किए हैं उनको भारत जोड़ने का पाठ पढ़ाएंगे क्या ? बीजेपी द्वारा 6 दिसम्बर 1992 को भारत तोड़ने का ज्वलंत उदाहरण बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में दिया था। क्या इसको भारत की एकता कहा जाता है ?

सुदर्शन शर्मा ने कहा कि बीजेपी अपने इतिहास को जाने तो बेहतर है। कांग्रेस की चिंता छोड़े क्योंकि भारत निर्माण में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसके लिये हमे उदाहरण देने की ज़रूरत नहीं है। सुदर्शन शर्मा ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को सलाह देते हुए कहा कि माना सत्ताहीन होने से बौखलाहट में अक्सर मानसिक तनाव में मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। लेकिन कांग्रेस के चरित्र की बजाए भाजपा के चरित्र पर मंथन करें तो उचित रहेगा।