HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

भाजपा मंडल शिलाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, सुक्खू सरकार, हर्षवर्धन मुर्दाबाद के लगाए नारे

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिलाई : विधानसभा शिलाई विकासात्मक कार्यो में भ्र्ष्टाचार को लेकर प्रदेश भर में हमेशा सुर्खियों में रही है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तत्कालीन विधायक हर्षवर्धन चौहान द्वारा विकासात्मक कार्यों की जांच की शिकायत पर खुद एडीसी सिरमौर को शिलाई पहुंचना पड़ा था। कार्यालय की अलमारियों से फाइलें निकाल ...

विस्तार से पढ़ें:

शिलाई : विधानसभा शिलाई विकासात्मक कार्यो में भ्र्ष्टाचार को लेकर प्रदेश भर में हमेशा सुर्खियों में रही है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तत्कालीन विधायक हर्षवर्धन चौहान द्वारा विकासात्मक कार्यों की जांच की शिकायत पर खुद एडीसी सिरमौर को शिलाई पहुंचना पड़ा था। कार्यालय की अलमारियों से फाइलें निकाल कर एडीसी के टेबल तक पहुँचाते हुए हर्षवर्धन चौहान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

एक बार फिर शिलाई के विकासात्मक कार्यों में भ्रष्टाचार का मुद्दा फिर गरमा गया है। भाजपा मण्डल शिलाई ने विधानसभा से सरकार में मंत्री पद पर आसीन विधायक हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ विकासखंड कार्यों, आईपीएच व पीडब्ल्यूडी टेंडर में भ्रष्टाचार को लेकर शिलाई बाजार में विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। शिलाई बाजार से विकासखंड कार्यालय, आईपीएच व पीडब्ल्यूडी कार्यालय तक निकली विरोध प्रदर्शन रैली में सुक्खू सरकार, हर्षवर्धन चौहान व विभागीय कर्मचारियों के मुर्दाबाद के नारे लगाए।       

शिलाई भाजपा मण्डल के नए मंडलाध्यक्ष इन्दर ठाकुर ने बताया कि भाजपा कार्यालय शिलाई में मंडल में गठित नई कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी व मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ हुई। पहली बैठक में पार्टी को सशक्त बनाने के लिए अग्रिम कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई, क्षेत्र के अंदर उजागर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया, जिसकी पहल शुरू हो गई है।    

उन्होंने बताया कि भाजपा मण्डल शिलाई की तरफ से विकासखण्ड सहायक अभियंता प्रताप सिंह द्वारा जनता के साथ राजनीति भेदभाव, भाजपा समर्थित पंचायतों राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में विकास की गति को शून्य करना,  कांग्रेस के प्रधानों के लिए नियमो को दरकिनार कर 90 प्रतिशत मैटेरियल व 10 प्रतिशत लेबर  की दरों पर नियमों से बाहर बनाई गई। मनरेगा की कई स्कीमों पर पुष्टि, कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड नं-3 से चयनित जिलापरिषद सदस्य विद्या देवी के पति जेई प्रताप सिंह को विकासखण्ड अधिकारी द्वारा जिला परिषद सदस्य के  अधिकार क्षेत्र की पंचायतों पर नियुक्ति नियमों को लेकर शिकायत पत्र सौंपा।         

उन्होंने बताया कि भाजपा मण्डल की विरोध रैली आईपीएच कार्यालय पहुँची। अधिशासी अभियन्ता से विभाग के अंदर चल रही राजनीति को दूर रखकर कार्य करने हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जल्द भाजपा समर्थित ठेकेदारों की राजनीति इशारों पर लंबित पैमेंटो की समस्या का हल जल्द न होने पर उग्र आन्दोलन होगा।                  

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि विरोध रैली का अंतिम पड़ाव पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुँचा, जहाँ अधिशाषी अभियंता से टेबल के नीचे से लगाए गए 35 लाख रुपये के पांच लाख से कम के ऑफलाइन टैंडर को सीधे तौर पर कांग्रेस नेता व ठेकेदारों को आवंटित करने का कारण पूछा गया। जल्द टैंडर को रद्द कर आवेदन प्रकिया फिर से डालने को लेकर आगाह किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now