HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

BJP के दिग्गज नेताओं जेपी नड्डा, राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर, कंगना, अनुराग ठाकुर ने किया मतदान 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

BJP जीत को लेकर आश्वस्त BJP के तमाम दिग्गज नेताओं ने अपने- अपने पोलिंग बूथ में मतदान किया।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विजयपुर बिलासपुर में परिवार के साथ मतदान किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने परिवार के साथ नाहन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बूथ संख्या ...

विस्तार से पढ़ें:

BJP जीत को लेकर आश्वस्त

BJP के तमाम दिग्गज नेताओं ने अपने- अपने पोलिंग बूथ में मतदान किया।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विजयपुर बिलासपुर में परिवार के साथ मतदान किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने परिवार के साथ नाहन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बूथ संख्या 44 मुरगाह सिराज में मतदान किया। 

BJP के दिग्गज नेताओं जेपी नड्डा, राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर, कंगना, अनुराग ठाकुर ने किया मतदान 

इसी प्रकार से केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद प्रत्याशी हमीरपुर ने बूथ संख्या 7 समीरपुर, मंडी से कंगना रनौत ने बूथ संख्या 78 भांबला, शिमला से  सुरेश कश्यप ने गागल शिकोर  और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज ने बूथ संख्या 82 जसूर में परिवार के साथ मतदान किया। 

BJP के दिग्गज नेताओं जेपी नड्डा, राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर, कंगना, अनुराग ठाकुर ने किया मतदान 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह दिन प्रजातंत्र का उत्सव है। मुझे अपने बूथ पर सबसे प्रथम वोट डालने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गांववासियों, दोस्तो से मुलाकात भी हुई। हम सभी को इस पर्व में भाग लेना है और प्रजातंत्र को मजबूत बनाना हैं।  

Also Read : BJP ने सोशल मीडिया पर कंगना का दुष्प्रचार करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नड्डा से कहा कि हमें यह मतदान सशक्त, समर्थ, कुशल, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए है और देश को मजबूत बनाने का चुनाव है।