HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

भाजपा कांग्रेस को बातों में नहीं आएगी अब जनता,दोनों कर रहे लोगो को गुमराह : सुरजीत ठाकुर 

By Sandhya Kashyap

Published on:

surjeet thakur aap prdesh adhayksh

Summary

 शिमला : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस को खुला चैलेंज किया है। आप प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चैलेंज करते हुए कहा कि वह जनता के बीच किसानों और कर्मचारियों के हितैषी होने के दावे करते हैं, अगर वास्तव ...

विस्तार से पढ़ें:

 शिमला : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस को खुला चैलेंज किया है। आप प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चैलेंज करते हुए कहा कि वह जनता के बीच किसानों और कर्मचारियों के हितैषी होने के दावे करते हैं, अगर वास्तव में जयराम सरकार ने प्रदेश में विकास किया है, तो विकास के नाम पर वोट मांगकर दिखाएं।

वहीं कांग्रेस को चैलेंज करते हुए कहा कि जो वादे हिमाचल की जनता से कर रहे हैं, वे छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूरे करके दिखाएं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के वादों से गुमराह होने वाली नहीं है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता को आम आदमी पार्टी की नीतियों और गारंटियों पर पूरा भरोसा है।

हिमाचल की जनता प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार है। आप ने पहले दिल्ली में जो कहा, वह किया, पंजाब में जो कहा, वह कर रहे हैं।