HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

गुजरात से हिमाचल की ओर बढ़ रहा बिपरजॉय, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के बीच हिमाचल प्रदेश में भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बिपरजॉय लगभग 145 किमी की रफ्तार से दोपहर तक सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। वहीं हिमाचल में 40 किलोमीटर तक प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी की ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के बीच हिमाचल प्रदेश में भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बिपरजॉय लगभग 145 किमी की रफ्तार से दोपहर तक सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। वहीं हिमाचल में 40 किलोमीटर तक प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में अगले 20 जून तक बारिश के आसार है। प्रदेश में अभी मानसून ने दस्तक भी नहीं दी। इससे पहले ही बारिश पहाड़ों को खूब भिगो रही है। खासकर मई महीने के बारिश ने पिछले 20 साल के रिकॉर्ड तोड़े हैं।

बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद प्रदेशवासियों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। तीन दिन पहले तक प्रदेश के 13 शहरों का पारा 30 डिग्री पार और ऊना का तापमान 40 डिग्री हो गया था। आज अधिकांश शहरों के तापमान में 5 डिग्री तक की कमी आई है। ऊना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से लुढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस रह गया।

बिपरजॉय का नाम बंगलादेश ने सुझाया है, जिसका अर्थ है तबाही या फिर आपदा। बंगलादेश ने इस चक्रवात का नाम इसलिए रखा है क्योंकि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में जो भी चक्रवात आते हैं, उन सभी के नाम इसी इलाके के देश रखते हैं। इससे पहले गुजरने वाले तूफानों के नाम मोचा, बुलबुल व कटरीना रखा गया था और विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 2020 में बिपरजॉय नाम स्वीकार किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरिंद्र पाल ने कहा कि चक्रवात हिमाचल की ओर बढ़ रहा है और प्रदेश में 19 जून तक मौसम खराब रहेगा और इस दौरान सभी रिजन में गर्जन, तडि़त व झोंकेदार हवाओं का यैलो अलर्ट रहेगा। लोग विभागों द्वारा जारी की गईं हिदायतों का अनुपालन करें।