HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पुलिस पेपर लीक मामले में बिहार के तीसरे आरोपी ने भी किया आत्मसमर्पण

By Sandhya Kashyap

Published on:

PAPER LEAK

Summary

धर्मशाला : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बिहार के तीसरे आरोपी ने भी मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। जांच टीम की लिस्ट में यह आरोपी वांटेड था। अदालत ने इसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।   आरोप है कि भरत कुमार निवासी ...

विस्तार से पढ़ें:

धर्मशाला : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बिहार के तीसरे आरोपी ने भी मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। जांच टीम की लिस्ट में यह आरोपी वांटेड था। अदालत ने इसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  

आरोप है कि भरत कुमार निवासी वार्ड नंबर 28 गांव लक्खीसराय ने अपने साथियों अभिनीत और वेद प्रकाश के साथ मिलकर पैसे लेकर पेपर को अभ्यर्थियों को बेचा था। बिहार से ही संबंध रखने वाले अभिनीत कुमार और वेद प्रकाश बीते गुरुवार को आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

ये दोनों भी पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। मंगलवार को इन्हें कांगड़ा में न्यायाधीश श्वेता नरुला की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अभिनीत कुमार और वेद प्रकाश की तीन दिन और पुलिस रिमांड बढ़ा दी है।