HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

महाशिवरात्रि पर गागनधार में स्वामी ब्रह्मचारी पूर्णानंद महाराज आश्रम व व्यापार मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

संगड़ाह (पूजा कपिला) : महाशिवरात्रि पर्व पर गागन धार नामक स्थान पर 108 वर्षीय स्वामी ब्रह्मचारी पूर्णानंद महाराज के आश्रम पर शिवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिव मंदिर में दर्शनों के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल संगड़ाह द्वारा ...

विस्तार से पढ़ें:

संगड़ाह (पूजा कपिला) : महाशिवरात्रि पर्व पर गागन धार नामक स्थान पर 108 वर्षीय स्वामी ब्रह्मचारी पूर्णानंद महाराज के आश्रम पर शिवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिव मंदिर में दर्शनों के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल संगड़ाह द्वारा भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

शिवरात्रि के दूसरे दिन भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बस अड्डा बाजार के समीप बने शिव मंदिर में सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा।

व्यापार मंडल द्वारा हवन यज्ञ करने के उपरांत ठीक 12:00 बजे भंडारा आरंभ कर दिया गया जो देर सांय तक चलता रहा। इसके अलावा पातालेश्वर मंदिर लाना पालर के अलावा कई स्थानों पर भंडारे के आयोजन किए गए।