HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

गिरिपार के धौंली ढांग आश्रम में 21 से 28 सितंबर तक होगा भागवत कथा का आयोजन

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

राजपुर : सिरमौर जनपद के आंज भोज क्षेत्र के ढोली ढांग मे आज मे समूचा गिरिपार क्षेत्र में आज से भागवत कथा  का रसपान करने वाला है। जो आज से 28 सितंबर तक रोज 11 बजे  आरम्भ होगी । आज शुरुआत  सुबह 9 बजे शुरू हुई जिसमें भरली के बावन्ता पानी ...

विस्तार से पढ़ें:

राजपुर : सिरमौर जनपद के आंज भोज क्षेत्र के ढोली ढांग मे आज मे समूचा गिरिपार क्षेत्र में आज से भागवत कथा  का रसपान करने वाला है। जो आज से 28 सितंबर तक रोज 11 बजे  आरम्भ होगी । आज शुरुआत  सुबह 9 बजे शुरू हुई जिसमें भरली के बावन्ता पानी से पैदल कलश यात्रा गुरू जी आश्रम पहुँची जहां आश्रम की  कमेटी ने मंच पर जाकर प्रकाशानंद महाराज को भागवत कथा करने के लिए विधिवत पूजन का आरंभ किया।

आज की भागवत कथा के आरंभ में महाराज ने भागवत कथा के महत्व को समझया।उन्होंने बताया कि यह संसार नश्वर  यहाँ की किसी भी सांसारिक वस्तु का कोई महत्व नही है। जिसको उन्होंने भजन के माध्यम से भक्तों को समझया।

बता दें कि गिरीपार् क्षेत्र के सबसे चर्चित आध्यात्मिक केंद्र के धोलीढांग आश्रम में हर साल की तरह इस वर्ष गुरु जी की पुण्यतिथि पर इस साल भी गुरु जी शिष्य प्रकाशानंद जी की की वाणी से हुई। बहुत कम समय में प्रकाशानंद महाराज ने अपनी ख्याति  हिमाचल प्रदेश में ही नहीं बल्कि नजदीकी  राज्यों में भी  अर्जित की है। इस मौके पर गुरू पदवी पर बैठे श्यामानंद जी महाराज के अलावा  आश्रम कमेटी अध्यक्ष एवं   बनोर पंचायत के प्रधान चतर सिंह  तोमर, सदस्य बालक राम शर्मा ओर अन्य सदस्य, मदन सिंह,भक्त गुमान सिंह सुमेर चंद देवा,मित्र सिंह अमर सिंह, प्रताप चौहान आदि लोग मौजूद थे।