HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

30 माह की उम्र में 52 सेकंड में राष्ट्रगान गाने पर काव्यांश का नया कीर्तिमान

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन  : 29 अप्रैल 2020 को सिरमौर के राजगढ़ कस्बे में जन्मे काव्यांश ने महज 31 माह (दो साल 7 माह) में एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। काव्यांश गौतम ने 30 माह की उम्र में ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 52 सेकंड में राष्ट्रगान गाने के लिए अपना नाम ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन  : 29 अप्रैल 2020 को सिरमौर के राजगढ़ कस्बे में जन्मे काव्यांश ने महज 31 माह (दो साल 7 माह) में एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। काव्यांश गौतम ने 30 माह की उम्र में ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 52 सेकंड में राष्ट्रगान गाने के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। इसके लिए काव्यांश को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन से प्रशस्ति पत्र मिल चुका है। इससे पूर्व 21 माह की आयु में काव्यांश 10 सेकंड में गायत्री मंत्र का उच्चारण कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा चुका है। काव्यांश ने हिंदी-अंग्रेजी के अक्षरों, सब्जियों, फलों और जानवरों के नामों की भी सही पहचान की।

इस बुद्धिमता और असाधारण प्रतिभा के चलते काव्यांश का नाम 21 महीने में ही स्टेट बुक ऑफ अप्रूवल में भी दर्ज हुआ था। सोलन में एक कंपनी में बतौर मशीनमैन काम करने वाले केवल गौतम अपने 31 माह के बेटे काव्यांश की सफलता पर बेहद खुश हैं। काव्यांश की माता संध्या गृहिणी हैं।

केवल गौतम ने बताया कि काव्यांश का जन्म 29 अप्रैल 2020 को सिरमौर के राजगढ़ कस्बे में हुआ। काव्यांश अभी स्कूल नहीं जाता। उसे शिव तांडव स्रोत, गायत्री मंत्र, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत कंठस्थ हैं।  सबसे पहले गायत्री मंत्र के शुद्ध उच्चारण के लिए काव्यांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ था। 20 अक्तूबर 2022 को ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड्स में राष्ट्रगान के लिए काव्यांश का नाम दर्ज हुआ। उस समय उसकी उम्र 30 माह थी। हाल ही में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन से भी काव्यांश को प्रशस्ति पत्र मिला है।