HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

असर अखंड भारत: आंज-भोज में पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने किया दौरा

By अखण्ड भारत

Published on:

Summary

Asar Akhand Bharat: Tourism Development Officer Rajiv Mishra visited in aanj-bhoj

विस्तार से पढ़ें:

आंज-भोज में हो सकती रोप-वे, एग्रो-टूरिज्म, ट्रैकिंग, कैंपिंगऔऱ पैरा-ग्लाइडिंग की संभावनाएं: राजीव मिश्रा

संजीव कपूर/पावटा साहिब: उपमंडल के आंज-भोज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं ।इसकी संभावनाएं तलाशने के लिये पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने वीरवार को आंज भोज के डण्डा आंज टॉरुं, निगाली का दौरा किया।: क्षेत्र में कुलथिना, शमयला, रुदाना, डण्डा-आंज निगाली ऐसे स्थान है जहाँ पर्यटन की संभवनाएं है, क्षेत्र मे पर्यटन दृष्टी से विकास हो तो स्थानीय यूवाओं को रोज़गार मिलेगा ओर जनता की आर्थिक स्थिति में सुधरेगी। बनोर पंचयात के निगाली में देवदार के पेड़ों से सजी सूंदर घाटी मिनी स्विजरलैंड से कम नहीं लगती है। गर्मियों में यहां तापमान तकरीबन मनाली, शिमला एवं अन्य हिल्स स्टेशनों जैसा ही रहता है।

असर अखंड भारत: आंज-भोज में पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने किया दौरा

अधिक पर्यटन की संभावना डण्डा आंज पंचायत में है। इस स्थान पैराग्लाइडिंग की दृष्टी से उड़ान भरने के बाद लैंड करने के लिए यमुना के किनारे डाकपत्थर का विशाल ग्राउंड है, जहां सुरक्षित लैंड किया जा सकता है। पैराग्लाइडिंग के साथ क्षेत्र को रोप-वे से जोड़ना सोने पर सुहागा होगा। डण्डा आंज की प्रधान कमला देवी व दर्जनों ग्रामीणो ने अधिकारीयों को पैराग्लाइडिंग की संभावना वाले क्षेत्र के साथ पर्यटन दृष्टी से उभारे जाने वाले पर्यटन संभावित क्षेत्रों का दौरा करवाया तथा उनका सर्वे करवाया है।

असर अखंड भारत: आंज-भोज में पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने किया दौरा

सिरमौर पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि आंज भोज के डण्डा आंज, भरली से पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं हैं जल्द ही एक्सपर्ट क्षेत्र मे फाइनल रिपोर्ट के लिए भेजे जाएंगे तथा टेक्निकल समस्या की जानकारीयों को भी जुटाया जाएगा, निगाली क्षेत्र इको टूरिज्म के साथ होम सटे के सम्भावित हो सकता है। विकसित करने पर क्षेत्र मे पर्यटन की संभावनाएं है।

अखण्ड भारत

Akhand Bharat is a group of dedicated media professionals to bring out the true news to the people. With modern technology, Akhand Bharat digital channel is reaching directly to the people of India and worldwide.We have a huge reader base for digital paper, and the magazine as well as a rapidly growing follower base on all social media platforms i.e. Twitter, YouTube, Facebook, Instagram, etc. who are accessing news content online.