HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

भावुक हुए अनुराग ठाकुर, मंच पर बोलते बोलते छलक गए आंसू 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को हमीरपुर में एक जनसभा में रो पड़े। वह सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने जब पिता प्रेम कुमार धूमल का जिक्र किया तो उनकी आंखे छलक गई। उन्होंने ...

विस्तार से पढ़ें:

हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को हमीरपुर में एक जनसभा में रो पड़े। वह सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने जब पिता प्रेम कुमार धूमल का जिक्र किया तो उनकी आंखे छलक गई। उन्होंने कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी धूमल साहब घर पर नहीं बैठें। वह निरंतर काम करते रहें।

आंसुओं को पोंछते हुए उन्होंने कहा कि हमारा परिवार ग्रास रूट से उठकर आया है। धूमल साहब ने हिमाचल में बहुत मेहनत की है। इस पर अनुराग को रोना आ गया।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान ने प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था, लेकिन पार्टी ने धूमल को उनके गृह चुनाव क्षेत्र से न उतारकर सुजानपुर भेजा। यहां से दो बार के सीएम प्रेम कुमार धूमल अपने की चेले राजेंद्र राणा से चुनाव हार गए। इसे याद कर अनुराग ठाकुर जनसभा में रोते रहे।

भाजपा ने हमीरपुर में डैमेज कंट्रोल करने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भेजा है। उनकी मौजूदगी में ही आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर, सुजानपुर, भोरंज और बंगाणा में पार्टी प्रत्याशी पर्चा भरेंगे।