HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

अंजलि वकील को चम्बा रुमाल में बेहतरीन कसीदाकारी के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

चम्बा : चम्बा रुमाल में बेहतरीन कसीदाकारी के लिए चम्बा की अंजलि वकील को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह सम्मान दिया है। इससे पहले अंजलि वकील की सास ललिता वकील को चम्बा रुमाल के लिए पद्मश्री मिल चुका है।  अंजलि ने बताया कि 2006 में शादी के ...

विस्तार से पढ़ें:

चम्बा : चम्बा रुमाल में बेहतरीन कसीदाकारी के लिए चम्बा की अंजलि वकील को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह सम्मान दिया है। इससे पहले अंजलि वकील की सास ललिता वकील को चम्बा रुमाल के लिए पद्मश्री मिल चुका है। 

अंजलि ने बताया कि 2006 में शादी के बाद चम्बा रुमाल की कढ़ाई का काम सीखा। उनका विवाह कलाकारों के प्रसिद्ध परिवार में हुआ था। उनकी सास ललिता वकील को 1993 में चम्बा रुमाल के लिए नैशनल अवार्ड मिल चुका है।

शादी के बाद वह सास की कला से काफी प्रभावित हुईं और चम्बा रुमाल की कढ़ाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान कई अन्य डिजाइन पर काम किया और चम्बा रुमाल के दायरे में पैनल, दुपट्टा, शॉल और साड़ी को जोड़ा।