HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

ANIL BALUNI की सौगात, पौड़ी में किया तारामंडल और संग्राहलय का शिलान्यास

By Alka Tiwari

Published on:

ANIL BALUNI

Summary

ANIL BALUNI ने पौड़ी को लोकसभा चुनावों के ठीक पहले बड़ी सौगात दी हऐ। जिला मुख्यालय पौड़ी में राज्यसभा के सांसद व गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ANIL BALUNI ने आज तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले ...

विस्तार से पढ़ें:

ANIL BALUNI ने पौड़ी को लोकसभा चुनावों के ठीक पहले बड़ी सौगात दी हऐ। जिला मुख्यालय पौड़ी में राज्यसभा के सांसद व गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ANIL BALUNI ने आज तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है। 

ANIL BALUNI

ANIL BALUNI ने कहा पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा।

ANIL BALUNI ने कहा कि पार्टी व पीएम ने जिस विश्वास के साथ मुझे प्रत्याशी घोषित किया है, उस विश्वास के साथ जनता के बीच आया हूं। छोटे से गांव के युवा को राज्यसभा भेजा  व लोकसभा का टिकट दिया। यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। देश के शीर्ष पदों पर देवभूमि की अनेक सपूत अहम दायित्व निभा रहे हैं।

Uttarakhand Cabinet: 10 साल पुराने सभी कर्मचारियों को पक्का करने पर कई मंत्री सहमत

पांचों सीटों पर प्रचंड बहुमत से हासिल करेंगे जीत- ANIL BALUNI

कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। गढ़वाल सीट के साथ ही प्रदेश की पांचो सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल होगी। जीतने के बाद विकास की गंगा बहाने की जिम्मेदारी मेरी और पांच लाख से बड़े अंतर से जिताने का दायित्व कार्यकर्ताओं व जनता पर है।

ANIL BALUNI ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह हताश है वह विजन विहीन और नैतिक आधार विहीन राजनीति कर रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय पौड़ी के विकास में नया आयाम साबित होगा। इससे यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।