HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

ग्रैंड अंदाज में मनाया गया Alia Bhatt का जन्मदिन, अंबानी परिवार ने लगाए सेलिब्रेशन में चार चांद

By Sushama Chauhan

Published on:

ग्रैंड अंदाज में मनाया गया Alia Bhatt का जन्मदिन

Summary

ग्रैंड अंदाज में मनाया गया Alia Bhatt का जन्मदिन

विस्तार से पढ़ें:

बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt आज 31 साल की हो गई है। इस खास मौके पर एक ग्रैंड सेलिब्रेशन बीती रात रखा गया था, जिसमें उनके परिवार के सदस्य शामिल नजर आए। इसके अलावा इस मौके पर अंबानी परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

ग्रैंड अंदाज में मनाया गया Alia Bhatt का जन्मदिन
ग्रैंड अंदाज में मनाया गया Alia Bhatt का जन्मदिन

बॉलीवुड में सबसे सफल एक्ट्रेसेज में शुमार Alia Bhatt आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। बढ़ती उम्र के साथ Alia Bhatt और भी खूबसूरत और हसीन होती जा रही है। उनका अंदाज भी बीते सालों में काफी बदला है। फिल्मों के सिलेक्शन से लेकर आउटफिट च्वाइस में बदलाव देखने को मिलने लगा है। वैसे बर्थडे से ठीक कुछ घंटे पहले आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट किया, वो भी ग्रैंड स्टाइल में। Alia Bhatt के इस सेलिब्रेशन में सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही नजर आए। 

सितारों से सजी थी सेलिब्रेशन की शाम

ग्रैंड अंदाज में मनाया गया Alia Bhatt का जन्मदिन

Alia Bhatt के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में भले ही सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स थे, फिर भी उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की शाम सितारों से सजी नजर आई। ग्रैंड सेलिब्रेशन को मुंबई के ताज होटल में रखा गया था, जहां अंबानी परिवार के सदस्य भी आलिया भट्ट को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता तीनों एक साथ ही पहुंचे थे। वहीं सेलिब्रेशन में मौजूद लोगों में उनके पति रणबीर कपूर, मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और सास नीतू कपूर भी शामिल थीं। सभी को मुंबई के ताज होटल के बाहर स्पॉट किया गया।

अंबानी परिवार के हैं काफी करीब

Alia Bhatt और रणबीर कपूर दोनों ही अंबानी परिवार के काफी क्लोज हैं। जहां रणबीर कपूर और आकाश अंबानी अच्छे दोस्त हैं वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के साथ आलिया एक मजबूत रिश्ता शेयर करती हैं। अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी ये खास बॉन्ड देखने को मिली। हाल ही में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने अभिनेत्री के किड और मैटरनिटी-वियर ब्रांड में 51 प्रतिशत की बहुमत हिस्सेदारी हासिल की है।

ईशा अंबानी से दोस्ती पर क्या बोली थीं Alia Bhatt

ग्रैंड अंदाज में मनाया गया Alia Bhatt का जन्मदिन

हाल ही में फोर्ब्स के साथ बातचीत में आलिया ने ईशा के साथ अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात की और कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि हमें रिलायंस के साथ साझेदारी मिली। ईशा अंबानी और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों लगभग एक ही वक्त पर प्रेग्नेंट हुए थे। मेरी बेटी राहा और उनके जुड़वा बच्चों में लगभग एक सप्ताह का अंतर है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस फिल्म में आएंगी नजर

कमाल की फैन फॉलोइंग हैं। उनकी एक्टिंग लोग काफी पसंद करते हैं। एक के बाद एक हिट फिल्में देकर Alia Bhatt लगातार फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। वो अब तक सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम करने वाली महिला एक्ट्रेस भी हैं।

Alia Bhattका बीता साल शानदार रहा। उन्हें ‘गंगुबाई काठिवाड़ी’ में अपने दमदार अभिनय के लिए राष्ट्रिय पुरस्कार भी मिला। अब एक्ट्रेस जल्द ही अपनी नई फिल्म के साथ इस साल धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग रैप अप हो चुकी हैं। आलिया की इस अपकमिंग फिल्म का नाम ‘जिगरा’ है।

ये भी पढ़ें

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !