HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

एके-47 और कारतूस पहुंच गए हैं… मोदी-योगी भी निशाने पर, सीमा हैदर पर ना’पाक’ साजिश!

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

डेस्क: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से दहलाने की धमकी दी गयी है। इस धमकी में यह कहा गया है कि मुंबई में दोबारा 26/11 जैसा आतंकी हमला किया जायेगा। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को आई है। इस मैसेज में अज्ञात शख़्स ने धमकी दी ...

विस्तार से पढ़ें:

डेस्क: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से दहलाने की धमकी दी गयी है। इस धमकी में यह कहा गया है कि मुंबई में दोबारा 26/11 जैसा आतंकी हमला किया जायेगा। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को आई है। इस मैसेज में अज्ञात शख़्स ने धमकी दी है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार और मोदी सरकार निशाने पर है। इतना ही नहीं आरोपी ने मैसेज में आगे कहा कि कुछ जगह कारतूस और एके 47 पहुंच गए हैं। धमकी में कहा गया है कि मुंबई में 26/11 हमला दोहराया जाएगा। मुंबई पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात शख़्स की तलाश कर रही है। इस मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि पांच दिन पहले मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फोन कॉल आया था।

हालांकि, इस बार मैसेज के जरिये धमकी दी गयी है। पिछली बार जो धमकी आई थी उसमें पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को वापस भेजने की बात कही गयी थी। जबकि इस बार सीधा योगी और मोदी सरकार को निशाना बनाने की बात कही गयी है। फिलहाल सीमा हैदर से यूपी पुलिस पूछताछ कर रही है।

सीमा हैदर कौन हैं?
सरहद पार से आई सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की जैस्माबाद की रहने वाली है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, गुलाम रजा नाम के शख्स से 2014 में उसकी शादी हुई थी। उसके चार बच्चे भी हैं। 2019 में गुलाम रजा काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया और वहीं से सीमा को पैसे भेजता था। बकौल सीमा उसके बाद वह कभी वापस नहीं आया। इस बीच साल 2020 में सीमा की दोस्ती PUBG गेम के जरिए ग्रेटर नोएडा के जेवर निवासी सचिन से हो गई।

सीमा और सचिन ने आपसी रजामंदी से इसी साल मार्च महीने में नेपाल में दोनों शादी कर ली। इसके बाद दोनों अपने वतन वापस लौट गए थे। सीमा बीते 12 मई को नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई और सचिन के घर पहुंची थी। सीमा हैदर को अवैध रूप से भारत में रहने को लेकर अरेस्ट किया गया था। नोएडा पुलिस ने सचिन को भी इस मामले में अरेस्ट किया था। बाद में कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !