HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Ajay Tamta को केन्द्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री

By Alka Tiwari

Published on:

ajay tamta

Summary

Ajay Tamta: उत्तराखंड की अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते अनुभवी Ajay Tamta को मोदी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। Ajay Tamta कुमाऊं से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले छठे सांसद कुमाऊं से ...

विस्तार से पढ़ें:

Ajay Tamta: उत्तराखंड की अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते अनुभवी Ajay Tamta को मोदी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

ajay tamta cabinet

Ajay Tamta कुमाऊं से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले छठे सांसद

कुमाऊं से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले वह छठे सांसद हैं। आज Ajay Tamta ने जो राजनीतिक मुकाम हासिल किया है इसके पीछे उनका सरल स्वभाव और बेदाग छवि बड़ा कारण है। उन्होंने 29 वर्ष के राजनीतिक सफर में निर्विवाद रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। जनता के बीच भी उनकी गहरी पकड़ रही है। यही कारण रहा कि उन्हें लगातार तीसरी बार जनता ने रिकॉर्ड मत देकर दिल्ली भेजा।

Uttarakhand By-Election : उपचुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, पढ़ें पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अल्मोड़ा संसदीय सीट से सांसद केंद्र में राज्य मंत्री बने 52 वर्षीय Ajay Tamta ने 23 साल की उम्र में अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। वर्ष 1996 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई। इसी वर्ष वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुने गए। वर्ष 1999 से 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे और तब उन्होंने सबसे कम उम्र का जिपं अध्यक्ष बनने का रिकार्ड बनाया। 2007 में भाजपा के टिकट पर सोमेश्वर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा और देहरादून पहुंचे। 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल करने से चूक गए। 

2012 में सोमेश्वर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। पार्टी ने वर्ष 2014 में उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा और जीत दर्ज करने के बाद उन्हें केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से लगातार दूसरी जीत दर्ज कर दिल्ली पहुंचे। 

2024 के चुनाव में भी परिणाम उनके और पार्टी के पक्ष में आए। इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले Ajay Tamta को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर राज्य मंत्री बनाया गया है। केसी पंत, एनडी तिवारी, हरीश रावत, बची सिंह रावत, अजय भट्ट के बाद वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले छठे सांसद है। 

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।