HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

ABVP नाहन इकाई ने पुलिस और आर्मी के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

ABVP के इस आयोजन की जवानों ने भी सराहना की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नाहन इकाई ने इस वर्ष रक्षा बंधन पर्व को विशेष रूप से मनाया। इस अवसर पर ABVP के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस और आर्मी के जवानों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। यह ...

विस्तार से पढ़ें:

ABVP के इस आयोजन की जवानों ने भी सराहना की

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नाहन इकाई ने इस वर्ष रक्षा बंधन पर्व को विशेष रूप से मनाया। इस अवसर पर ABVP के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस और आर्मी के जवानों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। यह आयोजन देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से किया गया।

ABVP नाहन इकाई ने पुलिस और आर्मी के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

ABVP की छात्रा कार्यकर्ताओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुरक्षा की कामना की। इस मौके पर उपस्थित ABVP के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारे सुरक्षाकर्मी हर परिस्थिति में देश की सेवा करते हैं और उनकी यह सेवाभावना देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणादायक है।

Also Read : ABVP नाहन इकाई ने मेडिकल कॉलेज में हुए रेपकांड के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

इस अवसर पर ABVP नाहन इकाई की कार्यकर्ता शीतल ठाकुर ने कहा, “यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करें, जो दिन-रात हमारी सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। रक्षा बंधन का यह पर्व उनके साथ मनाकर हमें गर्व महसूस हो रहा है।”

ABVP नाहन इकाई ने पुलिस और आर्मी के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

कार्यक्रम के दौरान जवानों ने भी इस आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें अपने परिवार से दूर रहते हुए भी अपनों के बीच होने का एहसास कराते हैं।

ABVP नाहन इकाई ने पुलिस और आर्मी के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

इस अवसर पर ABVP नाहन इकाई के कार्यकर्ता फ़िरोजना नेगी,अंशिका,जानवी,शीतल व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और सभी के लिए शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now