HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, केजरीवाल और भगवंत मान आएंगे हिमाचल

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार करने ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार करने हिमाचल आएंगे। इसके अलावा AAP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्ढा, सतेंद्र जैन, सरदार हरजोत सिंह भैंस, दुर्गेश पाठक, अजय दत्त, सुरजीत सिंह ठाकुर, सरदार हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, लालचंद, ब्रह्म शंकर शर्मा, आईडी भंडारी, रमा गुलेरिया, कर्नल नरेंद्र पठानिया तथा कैप्टन प्रशांत शामिल हैं।

AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, केजरीवाल और भगवंत मान आएंगे हिमाचल

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेशभर में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हिमाचल में चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब में OPS को बहाल कर दिया है। ऐसे में पार्टी इस मुद्दे को हिमाचल में भी भूनाना चाहेगी। क्योंकि हिमाचल में कर्मचारी वर्ग लगातार OPS की मांग कर रहा है। इसको लेकर कर्माचरियों ने आंदोलन भी किए लेकिन प्रदेश की जयराम सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरी तरह से अनसुना किया है। ऐसे में कर्मचारी वर्ग मौजूदा सरकार से काफी नाराज है।

हालांकि कांग्रेस ने ये दावा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही OPS को बहाल किया जाएगा। तो वहीं, दूसरी तरफ आप ने पंजाब में OPS को बहाल कर दिया है। अब देखना ये होगा कि कर्मचारी वर्ग किस और रुख करता है।