HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

आप उम्मीदवार सुनील शर्मा दौड़ लगाकर लोगो से मांगेंगे समर्थन

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन : आम आदमी पार्टी ने नाहन विधानसभा क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। सुनील शर्मा ने निर्णय लिया है कि वह दौड़ लगाकर नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों से समर्थन मांगेंगे। सुनील शर्मा की यह दौड़ सोमवार को नाहन शहर से ही ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन : आम आदमी पार्टी ने नाहन विधानसभा क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। सुनील शर्मा ने निर्णय लिया है कि वह दौड़ लगाकर नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों से समर्थन मांगेंगे। सुनील शर्मा की यह दौड़ सोमवार को नाहन शहर से ही शुरू होगी। 

सुनील शर्मा ने अपनी इस दौड़ को ‘एक दौड़ परिवर्तन के नाम’ का नाम दिया है। इससे पहले सुनील शर्मा नाहन शहर व आसपास के इलाकों में डोर टू डोर जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे थे। 

सुनील शर्मा ने कहा कि इससे पहले वह अपनी दौड़ लगाकर वह लोगों को कई मुद्दों पर जागरूक करते रहे हैं साथ ही कई गरीब लोगों की मदद के लिए भी उन्होंने दौड़ पैसा जुटाया है मगर अब वह दौड़ लगाकर लोगों से चुनाव के लिए समर्थन मांग रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है और उम्मीद है कि इस दौड़ के दौरान भी लोग उन्हें समर्थन देंगे। वहीं उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर नाहन विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी के आरोप भी लगाए।