HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

जंगल में शिकार करने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत

By Sandhya Kashyap

Published on:

पौत्री dead

Summary

पांवटा साहिब : उपमंडल के आंज भोज टॉरुं डण्डा आंज के काला आम्ब मे बीती शाम एक हादसा पेश आया है जिसमें शिकार पर निकले लोगों में एक व्यक्ति को  हादसे से गोली चलने  शिकारियों मे से ही एक व्यक्ति शिकार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई ...

विस्तार से पढ़ें:

पांवटा साहिब : उपमंडल के आंज भोज टॉरुं डण्डा आंज के काला आम्ब मे बीती शाम एक हादसा पेश आया है जिसमें शिकार पर निकले लोगों में एक व्यक्ति को  हादसे से गोली चलने  शिकारियों मे से ही एक व्यक्ति शिकार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेहर सिंह S/O जालम सिंह निवासी गांव डाण्डा कालाआम्ब तह0 पांवटा साहिब ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि धर्म सिंह इसका छोटा भाई था। बीती शाम को यह व इसका छोटा भाई धर्म सिंह अपने मामा के घर बस्ताना (बांस) मुड़ा लेकर मेहमानी मे गए थे। ये व इसका समधी यशवन्त सिंह व इसका छोटा भाई धर्म सिंह समय करीब 06.00 बजे शाम घर से जंगल की तरफ शिकार पर निकले। इसका भाई धर्म सिंह आगे -2 चल रहा था उसके पीछे यशवन्त सिंह अपनी बन्दूक को कन्धे पर लटका कर चल रहा था तथा ये पीछे-पीछे चल रहा था। जब ये लोग घर से थोडी दूरी पर पहुंचे तो यशवन्त सिंह का पैर फिसलने से उसके कन्धे पर लटकी बन्दूक नीचे गिर गई। जिससे गोली  चल गई। गोली आगे चल रहे इसके छोटे भाई धर्म सिह की बाई टांग के घुटने के पीछे लग गई। जिस पर इसका भाई नीचे गिर गया और उसकी टांग से खून बहने लगा। जिसे ये तुरन्त उठा कर यशवन्त की गाडी से लेकर राजपुरा मे पट्टी करवाकर पांवटा अस्पताल लाए।

पांवटा साहिब मे इसके भाई धर्म सिंह को चैक करने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह हादसा यशवन्त सिंह की लापरवाही से बन्दूक को सही तरह से सम्भाल कर न रखने के कारण बन्दूक के गिरने से बन्दूक से गोली चलने के कारण हुआ है। जिसमे इसके छोटे भाई धर्म सिंह की मौत हुई है।

उधर शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जेर धारा 336,304 IPC व 25-54-59 Arms Act के तहत पुलिस थाना पुरुवाला मे मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी पाँवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।