HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

शुक्ला के घर पर चुनावी रणनीति, हिमाचल कांग्रेस से प्रतिभा, सुक्खू और मुकेश पहुंचे दिल्ली

By अखण्ड भारत

Published on:

Summary

Election strategy at Shukla's house, Pratibha from Himachal Congress, Sukhu and Mukesh reached Delhi

विस्तार से पढ़ें:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच गए हैं, कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

शिमला: प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस दिल्ली में रणनीति बनाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के घर पर मंगलवार सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। राजस्थान के उदयपुर में चिंतन बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार भी बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश से दिल्ली के लिए गए हैं। कांग्रेस की तीन दिन तक उदयपुर में हुई चिंतन बैठक के बाद अब कांग्रेस हाईकमान ने राज्यवार बैठकें करने के भी निर्देश दिए हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे अपने आवास पर पदाधिकारियों को बुलाया है। बैठक में हिमाचल में संगठन को और मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। संगठन में पदाधिकारियों के ओहदे भी बदलने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नजदीकी लोगों को इसमें शामिल किया जा सकता है। बैठक में सत्तासीन भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश में बीते दिनों पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक होने के मामले में वाले दिनों में उग्र तरीके से सरकार के खिलाफ मुखर होने को लेकर फैसला लिया जाएगा। नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर भी बैठक में चर्चा होने के आसार हैं।

अखण्ड भारत

Akhand Bharat is a group of dedicated media professionals to bring out the true news to the people. With modern technology, Akhand Bharat digital channel is reaching directly to the people of India and worldwide.We have a huge reader base for digital paper, and the magazine as well as a rapidly growing follower base on all social media platforms i.e. Twitter, YouTube, Facebook, Instagram, etc. who are accessing news content online.