अनियंत्रित कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में लता देवी, अंजलि, गिरिश और मनोरमा देवी की मौत हो गई
शिमला: प्रदेश के शिमला जिले में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। यशवंत सिंह पुत्र इंद्र दास निवासी रामपुर ने पुलिस को बताया कि वे जंथल से पात की ओर शादी समारोह में जा रहे थे। अशोक उनकी कार (HP03C-0391) चला रहा था।
कार में कुलदीप, लता देवी, अंजलि, गिरिश और मनोरमा देवी भी सवार थे। पूना क्रशर के पास पहुंचते ही अशोक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। अशोक, कुलदीप हादसे में घायल हो गए। लता देवी, अंजलि, गिरिश और मनोरमा देवी की हादसे में मौत हो गई।