HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

जनसभा में एलान, 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी देवभूमि जनहित पार्टी

By अखण्ड भारत

Published on:

Summary

Announced in public meeting, Devbhoomi Janhit Party will contest 68 seats

विस्तार से पढ़ें:

 पार्टी का कोई विधायक पेंशन नहीं लेगा, एनपीएस कर्मचारियों की ओपीएस लागू की जाएगी, सरकार बनती है तो पूर्व विधायकों की पेंशन बंद कर देंगे

सराहां: क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण संगठन ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सवर्ण मोर्चा ने सिरमौर में इसकी घोषणा की। देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण संगठन की एक संयुक्त जनसभा रविवार को पच्छाद उपमंडल के नारग में हुई। देवभूमि जनहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर ने प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया। रूमित ने कहा कि वह अपने अधिकारों की लड़ाई बुलंद करने के लिए खड़े हुए हैं।

रूमित ने कहा कि उनकी पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह न तो खुद लड़ेंगे और न ही देवभूमि सवर्ण संगठन के अध्यक्ष मदन ठाकुर चुनाव लड़ेंगे। वह चुनाव लड़वाएंगे। पच्छाद और रेणुका विस की आरक्षित सीट पर जिस भी उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया जाएगा। वह हर हाल में जीतना चाहिए। जब वह 24 दिन तक जेल में बंद थे। उस समय कांग्रेस-भाजपा का कोई नेता उनसे मिलने नहीं आया। उन्होंने कहा कि जब सवर्ण समाज के लोग धरना प्रदर्शन करते थे तो भाजपा सरकार ने धारा 144 लगा दी। अब चुनाव में कांग्रेस भाजपा के लिए हर घर में धारा 144 लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो वह सभी पूर्व विधायकों की पेंशन बंद कर देंगे। उनकी पार्टी का कोई विधायक पेंशन नहीं लेगा। एनपीएस कर्मचारियों की ओपीएस लागू की जाएगी। प्रत्येक परिवार को तीन हजार रुपये मासिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाला का नाम लिए बगैर रूमित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के बाद एक ओर व्यक्ति झूठा देश प्रेम दिखाने लगातार हिमाचल आ रहा है। उसे हिमाचल नहीं आने दिया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने देवभूमि जनहित पार्टी बनाने की अधिकारिक घोषणा की और रुमित ठाकुर को देवभूमि जनहित पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

अखण्ड भारत

Akhand Bharat is a group of dedicated media professionals to bring out the true news to the people. With modern technology, Akhand Bharat digital channel is reaching directly to the people of India and worldwide.We have a huge reader base for digital paper, and the magazine as well as a rapidly growing follower base on all social media platforms i.e. Twitter, YouTube, Facebook, Instagram, etc. who are accessing news content online.