समाजसेवी Dr. Satish Garg को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने एक्सीलेंस  अवार्ड से सम्मानित किया

By Sandhya Kashyap

Verified

Published on:

Follow Us

---Advertisement---

Dr. Satish Garg श्री  सत्य  साईं  मानव  सेवा  चैरिटेबल  हॉस्पिटल  के   फाउंडर  प्रेसिडेंट

चंडीगढ़ :  समाज  सेवा  के  क्षेत्र  में  उल्लेखनीय  योगदान  देने  वाले  Dr. Satish Garg  को  दैनिक  भास्कर  एक्सीलेंस  अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

 यह सम्मान उन्हें हेल्थ सेक्टर में  बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रदान किया गया।

अवार्ड समारोह का आयोजन चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित होटल द ललित में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उपस्थित होकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

Dr. Satish Garg  लंबे  समय  से  समाज  के  वंचित  वर्गों  के  लिए  स्वास्थ्य  सेवाएं  उपलब्ध  कराने, जागरूकता   फैलाने  और निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनके  कार्यों  ने  न  केवल  क्षेत्रीय  स्तर  पर  बल्कि  राष्ट्रीय  स्तर  पर भी मिसाल कायम की है। 

Dr. Satish Garg श्री  सत्य  साईं  मानव  सेवा  चैरिटेबल  हॉस्पिटल  के   फाउंडर  प्रेसिडेंट  हैं,  जो  कुरारी,  मोहाली  में एक नि:शुल्क मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का संचालन कर रहे हैं।

यह ट्रस्ट समाज के वंचित वर्गों को समर्पित निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद Dr. Satish Garg ने कहा, “यह  सम्मान  न  केवल  मेरे  लिए,  बल्कि  उन  सभी  स्वयंसेवकों के लिए है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में सामाजिक बदलाव लाने के लिए मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं

यह उपलब्धि उन सभी के लिए प्रेरणा है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Leave a Comment