Nahan : विधायक अजय सोलंकी ने किया बिरोजा फैक्ट्री का निरीक्षण

By Sandhya Kashyap

Verified

Published on:

Follow Us

---Advertisement---

Nahan : कर्मचारियों की मांगों और उत्पादन क्षमता का लिया जायजा

Nahan : Nahan विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने Nahan की ऐतिहासिक औद्योगिक धरोहर बिरोजा फैक्ट्री का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने फैक्ट्री के प्रमुख प्रबंधक तथा कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

निरीक्षण के दौरान विधायक सोलंकी ने बताया कि यह फैक्ट्री वर्ष 1949 से लगातार संचालित है और यह प्रदेश सरकार को हर वर्ष लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये का लाभ देती है, जो अपने आप में एक सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के मुख्य प्रबंधक व उनकी टीम ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रही है।

विधायक सोलंकी ने कहा कि फैक्ट्री में कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, विशेष रूप से उत्पादन क्षमता को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस फैक्ट्री से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण मांगों एवं विस्तार की संभावनाओं को वे स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि बिरोजा फैक्ट्री केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि नाहन की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान है। इसके सशक्तिकरण के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि आने वाले वर्षों में यह फैक्ट्री और अधिक प्रगति करे तथा क्षेत्र के युवाओं के लिए और अधिक रोजगार के अवसर पैदा कर सके।

Leave a Comment