HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

रणजी ट्रॉफी में खिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी, पूर्व महिला क्रिकेटर गिरफ्तार

By Sushama Chauhan

Updated on:

Summary

पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार कागड़ा: रणजी ट्रॉफी में खिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी के आरोप में एक पूर्व महिला क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सपना रंधावा कांगड़ा जिले के रानीताल की रहने वाली पूर्व ...

विस्तार से पढ़ें:

पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

कागड़ा: रणजी ट्रॉफी में खिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी के आरोप में एक पूर्व महिला क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सपना रंधावा कांगड़ा जिले के रानीताल की रहने वाली पूर्व क्रिकेटर है। उसके खिलाफ गुजरात के सूरत के रहने वाले भाविक पटेल ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। गुजरात पुलिस ने कांगड़ा जिले के हरिपुर पुलिस थाना और रानीताल पुलिस चौकी के सहयोग से गिरफ्तार किया।

रणजी ट्रॉफी में खिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी, पूर्व महिला क्रिकेटर गिरफ्तार

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि सपना साल 2014-15 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला टीम की ओर से खेल चुकी है। स्थानीय पुलिस ने उसे देहरा न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से गुजरात पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे रणजी ट्रॉफी में खिलाने का वादा करके सपना ने उससे 27 लाख रुपये लिए थे, लेकिन उसे रणजी ट्राफी में खेलने का मौका नहीं मिला।

रणजी ट्रॉफी में खिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी, पूर्व महिला क्रिकेटर गिरफ्तार

इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत गुजरात के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। रानीताल पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में भी सपना के खिलाफ इसी तरह के धोखाधड़ी के मामले की जांच चल रही है।

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !