HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

विधानसभा उपाध्यक्ष Vinay Kumar ने लुधियाना ग्राम पंचायत में  59 लाख के किए उद्घाटन

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Vinay Kumar ने पंचायत भवन और रसोईघर का किया उद्घाटन नाहन 16 अक्तूबर – विधानसभा उपाध्यक्ष Vinay Kumar ने  आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत लुधियाना मे 33  लाख रुपए से निर्मित पंचायत भवन तथा 26 लाख रूपए की राशि से बने सामुदायिक रसोईघर  ...

विस्तार से पढ़ें:

Vinay Kumar ने पंचायत भवन और रसोईघर का किया उद्घाटन

नाहन 16 अक्तूबर – विधानसभा उपाध्यक्ष Vinay Kumar ने  आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत लुधियाना मे 33  लाख रुपए से निर्मित पंचायत भवन तथा 26 लाख रूपए की राशि से बने सामुदायिक रसोईघर  का उद्घाटन किया।

विधानसभा उपाध्यक्ष Vinay Kumar ने लुधियाना ग्राम पंचायत में  59 लाख के किए उद्घाटन

इस अवसर पर  उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास  की कोई सीमा नहीं होती। रेणुका विधानसभा क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है और उनका यही प्रयास रहता है कि इस विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को सड़क, शिक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि मैंने इस पंचायत में नया पंचायत भवन बनाने का लोगों से वादा किया था जिसे मैंने आज पूरा कर दिया है जिसमें सभी तरह की सुविधाए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस  पंचायत में सामुदायिक रसोईघर के निर्माण से यहां के लोगों को अब सामूहिक कार्य, शादी समारोह तथा अन्य कार्यक्रमों  के लिए काफी सुविधा होगी।

Vinay Kumar ने कहा कि पंचायत के युवाओं के लिए खेल का मैदान तैयार करवा दिया गया है,यहां के प्रधान ने जब भी खेल के मैदान के लिए अतिरिक्त राशि देने को कहा हमने उसे उपलब्ध करवा दिया।

विधानसभा  उपाध्यक्ष Vinay Kumar ने ग्राम पंचायत लुधियाना में नवनिर्मित रसोई घर के शैड निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे पूर्व लुधियाना ग्राम पंचायत के प्रधान वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी, स्मृति चिन्ह व डांगरा भेंट कर सम्मानित किया।

विधानसभा उपाध्यक्ष Vinay Kumar ने लुधियाना ग्राम पंचायत में  59 लाख के किए उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, सचिव रेणुका मंडल मित्र सिंह तोमर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य यशपाल चौहान,खंड विकास समिति के सचिव तेजेंद्र कमल, उपाध्यक्ष रेणुका कांग्रेस कमेटी जय गोपाल, एक्सइएन, पीडब्ल्यूडी  राम सिंह ठाकुर, एसडीओ आईपीएच अनिल, एसडीओ इलेक्ट्रिसिटी कोमल, डीएसपी मुकेश कुमार, बीडीओ संगड़ाह संदीप कुमार,विभिन्न पंचायतों से आए प्रधान, नवयुवक मंडल और महिला मंडल के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Also read : सैनधार के नेहरस्वार क्षेत्र में किए हैं एक करोड से अधिक के विकास कार्य : Vinay Kumar