Nahan : बस में सवार थे 20 यात्री
Nahan मुख्यालय के नजदीक थाना क्षेत्र संगडाह के अंतर्गत शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बडग से नौहराधार जा रही एक निजी बस के ऊपर एक भारी भरकम चट्टान गिरने से जहां बस को भारी क्षति हुई। वहीं चालक के पिछली सीट पर बैठी एक महिला के पांव में गंभीर चोटे आई। महिला का उपचार सिविल अस्पताल ददाहू में किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बडग से नौहराधार जा रही निजी बस (एचपी 71ए- 7009) के कालथ के समीप पहुंचे। चालक की खिड़की के ऊपर एक भारी भरकम चट्टान पहाड़ी से बस के ऊपर जा गिरी। जिससे बस में बैठे करीब 20 यात्रियों की सांसें फूल गई।
Also Read : Nahan : 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बस में सवार दाना घाटों निवासी लक्ष्मी देवी (34) के दाएं पांव में गम्भीर चोटें आने के कारण उसे सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां से उसके पाँव में टांके लगने के कारण उसका उपचार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।