HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Solan : क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में मुख्यातिथि को मारी गोली, PGI रैफर

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Solan : आपसी रंजिश के चलते चलाई गोली     Solan : थाना गांव में गोली चलने से कड़ूवाना गांव का एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। गोली व्यक्ति की दायीं टांग में लगी है। ...

विस्तार से पढ़ें:

Solan : आपसी रंजिश के चलते चलाई गोली    

Solan : थाना गांव में गोली चलने से कड़ूवाना गांव का एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। गोली व्यक्ति की दायीं टांग में लगी है। गोली चलाने वाले व्यक्ति फरार है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते यह गोली चली है।

Solan : क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में मुख्यातिथि को मारी गोली, PGI रैफर

पुलिस के अनुसार कड़ूवाना के दीदार सिंह पुत्र ध्यान सिंह थाना गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए थे। इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति को भी मुख्यातिथि बुलाया गया था। दीदार सिंह जैसे ही स्टेज पर चढ़े तो वहां पर पहले से स्टेज पर बैठे हुए विशेष अतिथि इस बात से नाराज हो गए और वह दीदार सिंह को देखकर स्टेज से उतर गया। बाद में उसने पीछे से फायर किया, जिससे दीदार सिंह की टांग में गोली लग गई। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया।

Also Read : Solan में 34 वर्षीय महिला की हत्या, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

स्टेज पर उपस्थित लोग घायल को गाड़ी से बद्दी अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

उधर, डीएपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास ऐसी सूचना आई है। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घायल को तब तक उसके परिजन पीजीआई ले गए। पुलिस की एक टीम घायल व्यक्ति के बयान लेने के लिए पीजीआई रवाना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।