HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Jairam Thakur का CM Sukhu से सवाल 1500 का फॉर्म भी भर दिया, खाते में कब डालेंगे पैसे

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Jairam Thakur : ऐसी क्या नौबत आ गई थी की तीन निर्दलीयों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया, अब जनता पर डाल दिया 35 करोड़ का बोझ शिमला : भाजपा के नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने शिमला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान सुक्खू सरकार जनादेश खो ...

विस्तार से पढ़ें:

Jairam Thakur : ऐसी क्या नौबत आ गई थी की तीन निर्दलीयों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया, अब जनता पर डाल दिया 35 करोड़ का बोझ

शिमला : भाजपा के नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने शिमला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान सुक्खू सरकार जनादेश खो चुकी है, इससे पूर्व राज्यसभा के चुनाव में विधायकों का बहुमत खोया था और अब जनता जनार्दन के बीच लोकप्रियता भी खो चुकी है।

Jairam Thakur का CM Sukhu से सवाल 1500 का फॉर्म भी भर दिया, खाते में कब डालेंगे पैसे

Jairam Thakur ने कहा की कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा के चुनाव में 61 सीटों पर भारी मतों ने हरि, यहां तक की मुख्यमंत्री नादौन से 2143 मतों से पराजित हुए। सीएम सुक्खू के सभी मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव हार गए। इससे जनादेश साफ दिखता है, पूरे प्रदेश में बहुमत का ढँडोरा पीटने वालों को जनता ने कड़ा जवाब दिया है। 

इस कांग्रेस सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं है केवल एक ही चिंता है कि सरकार कैसे बचानी है और मुख्यमंत्री को केवल कुर्सी को बचाने की चिंता है। इन लोक सभा चुनावों में पूरे प्रदेश में इन्होंने केवल मात्र सरकार को बचाने का जश्न मनाया और कुछ नहीं किया। 

Jairam Thakur ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसी क्या नौबत आ गई थी की तीन निर्दलीयों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया, अगर उस समय इस्तीफा स्वीकार कर लिया होता तो चुनाव साथ हो जाते। सुक्खू को सत्ता गवाने का डर सता रहा था, तभी लोकसभा के परिणाम आने से 1 दिन पहले इन्होंने इस्तीफा स्वीकार किया और इसका पूरा खर्च सरकार पर डाल दिया। अब इन चुनावों पर 35 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा इसके लिए मुख्यमंत्री जी आप जिम्मेवार है। 

उन्होंने कहा की सुना है कि लोकसभा की चुनावी हार के बाद कांग्रेस का हाई कमान संज्ञान लेने वाला है, इससे पहले वह संज्ञान ले मुख्यमंत्री को सम्मानजनक रूप से मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। आप जनमत को चुके है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jairam Thakur का CM Sukhu से सवाल 1500 का फॉर्म भी भर दिया, खाते में कब डालेंगे पैसे

जिस प्रकार से मुख्यमंत्री ने चुनावों को प्रभावित करने के अनेकों हथकंडे अपनाए वह दुर्भाग्यपूर्ण है  कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उनके वोटो को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, झोले भर भर कर महिलाओं के 1500 वाले फार्म भरे गए, अब फॉर्म तो अपने भर ही दिए है तो जनता को बता भी दीजिए कि यह 1500 महिलाओं को कब मिलेंगे, स्पष्ट करना तो बनता है। 

Jairam Thakur ने कहा कि सरकार पर संकट टला नहीं है सीपीएस का फैसला रिजर्व है, हाई कोर्ट खुलती ही सरकार पर संकट फिर आ जाएगा। 

Also Read : Jairam Thakur बोले सरकार की कठपुतली बन गये हैं विधान सभा अध्यक्ष

उन्होंने सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि चुनावी परिणाम से फ्लॉप डायरेक्टर वाला जवाब दो उनको मिल ही गया होगा। दिल्ली और हिमाचल ऐसे राज्य है जहां इंडी की सत्ता होने के बावजूद भाजपा को बड़ा बहुमत प्राप्त हुआ। 

फ्लॉप कौन है जनता जानती है

Jairam Thakur की इस अवसर पर हिमाचल और सभी संसदीय क्षेत्रों के चुनावी आंकड़े भी प्रेस के समक्ष रखें और साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी किया कि उनके चुनावी दौरों से भाजपा को बड़ा बल मिला।