HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Dr. Rajeev Bindal ने नैतिकता के आधार पर माँगा मुख्यमंत्री सुक्खू से इस्तीफा

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Dr. Rajeev Bindal : जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व को प्रदेश में नकारा शिमला : भाजपा ने आज हिमाचल में लोक सभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसको लेकर पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिला।  कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला ...

विस्तार से पढ़ें:

Dr. Rajeev Bindal : जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व को प्रदेश में नकारा

शिमला : भाजपा ने आज हिमाचल में लोक सभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसको लेकर पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिला। 

कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी रैलियां निकाली गई, पीएम मोदी के नारों से हिमाचल गूंज उठा। 

Dr. Rajeev Bindal ने नैतिकता के आधार पर माँगा मुख्यमंत्री सुक्खू से इस्तीफा

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Dr. Rajeev Bindal शिमला मुख्यालय में रहे जहां सुबह से उन्होंने चुनावी खाके पर नजर गड़ाए रखी थी और पूरे प्रदेश के आंकड़ों को एकत्रित किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Dr. Rajeev Bindal ने कहा कि भाजपा कांगड़ा संसदीय सीट 251895, मंडी 73482, हमीरपुर 178056 और शिमला 90548 के अंतर से जीती। 

उन्होंने कहा की देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व को पूरा आशीर्वाद दिया है, एनडीए को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है।  नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री  बनेंगे, यह अपने आप में ऐतिहासिक है। यह बड़ा रिकॉर्ड है जिसको कोई चैलेंज नहीं कर सकता। पीएम मोदी को जन मत प्राप्त हुआ है, इसके लिए जनता का आभार एवं अभिनंदन। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने कहा की जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व को प्रदेश में नकारा है , कांग्रेस लोक सभा की एक भी सीट नहीं जीत पाई इससे साफ है की जनता का अटूट विश्वास पीएम मोदी में है न की प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार में। मुख्यमंत्री सुक्खू को इस मौके पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 

Dr. Rajeev Bindal ने नैतिकता के आधार पर माँगा मुख्यमंत्री सुक्खू से इस्तीफा

Dr. Rajeev Bindal ने कहा की इस बड़ी जीत का पूर्ण श्रेय पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को देना चाहिए। एक बात शीशे की तरह साफ दिखती है की मुख्यमंत्री और उनकी आर्मी ने सत्ता का पूरा दुरुपयोग किया और सत्ता के दम पर दादागिरी की। पर जनता ने उनको इनकी दादागिरी का जवाब दे दिया। 

Also Read : Dr. Rajeev Bindal बोले जनता मांग रही हिसाब, कांग्रेस कर रही नौटंकी

सुरेश कश्यप ने जीत दर्ज करने के बाद कहा की हिमाचल में मोदी मैजिक का असर दिखा और भाजपा ने चुनावों में बड़ी जीत हासिल की। जीत के लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है, इस जीत का श्रेय पीएम मोदी और भाजपा के देवतुल्य कार्यकताओं को जाता है। मेरी ओर से सभी को जय श्री राम, जय श्री राम।