HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

PM Modi हिमाचल में करेंगे दो जनसभाओं को सम्बोधित

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

PM Modi के नाम पर बहुत बड़ा बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाला नाहन : PM Modi 24 मई को हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता हर्ष के साथ अपने परिवार के मुखिया को मिलने के लिए ...

विस्तार से पढ़ें:

PM Modi के नाम पर बहुत बड़ा बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाला

नाहन : PM Modi 24 मई को हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता हर्ष के साथ अपने परिवार के मुखिया को मिलने के लिए बेताब है।

PM Modi हिमाचल में करेंगे दो जनसभाओं को सम्बोधित

प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि चौगान मैदान में 24 मई PM Modi मोदी का पदार्पण है। उन्होंने कहा कि नाहन में PM Modi की रैली की  भव्य तैयारी की जा रही है। यहाँ लगभग 40,000 लोग शिमला संसदीय क्षेत्र से आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच के उत्साह देखते ही बनता है ।

Also Read : PM Modi ने देश में सभी वर्गो का खास ख्याल रखा, कर्मचारी विरोधी है कांग्रेस सरकार : जयराम

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोगों का उत्साह संभाले नहीं संभलता है और जनता कह रही है कि जगह थोड़ी पड़ जाएगी परन्तु आने वालों का सिलसिला नहीं थमेगा। यह  बात साबित करती है कि हिमाचल की जनता PM Modi  के साथ खड़ी है

1 जून को होने वाले इस चुनाव में PM Modi के नाम पर बहुत बड़ा बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाला है। हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा की सीटें और विधानसभा की 6 सीटें ये सभी की सभी 10 की 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतने वाली है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जीत का बड़ा कारण कारण है PM Modi का व्यक्तित्व  व उनके द्वारा किया गया गरीब कल्याण व उनका कार्य है। उनके द्वारा दिया गया सुशासन,  आंतरिक सुरक्षा, देश की और सुरक्षा, देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऊपर भारत का स्वाभिमान, इस सारे विषय से जिनको लेकर प्रधानमंत्री मोदी की छवि विलक्षण है। वर्षों बाद देश को ऐसा नेतृत्व मिला है।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर टूटा फूटा इंडी गठबंधन है। जिस गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी कर रही है और कांग्रेस पार्टी के नेता 50 सीटों के नीचे सिमटने वाले हैं ।