IPL 2024 में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। IPL 2024 में इतने छक्के लग चुके हैं, जितने अभी तक खेले गए किसी भी IPL सीजन में देखने को नहीं मिले थे। खास बात ये है कि मौजूदा सीजन में अभी तक कई मैच बचे हुए हैं।
IPL 2024 में छक्के जड़ने का टूटा महारिकॉर्ड
आईपीएल का मौजूदा सीजन बल्लेबाजों के नाम रहा है। इस सीजन कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी इसी साल बना है। वहीं, अब छक्के जड़ने का महारिकॉर्ड भी टूट गया है। आईपीएल 2024 में अभी तक इतने छक्के लग चुके हैं, जितने अभी तक किसी भी सीजन में देखने को नहीं मिले थे। चौंकाने वाली बात ये है कि इस सीजन में अभी भी 6 लीग मैच बाकी है और फिर प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे। ऐसे में ये आंकड़ा अभी और बढ़ने वाला है।
IPL 2024: प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी RCB? यहां समझिए सभी समीकरण
IPL 2024 में अभी तक कुल 1125 छक्के लग चुके हैं
सीजन के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 20 छक्के जड़े। इसी के साथ आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 1125 छक्के लग चुके हैं, जो एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले आईपीएल 2023 में 1124 लग थे। लेकिन इस बार लीग स्टेज में ही ये आंकड़ा पार हो गया है। वहीं, आईपीएल के 17 सीजन में ये सिर्फ तीसरा ही मौका है जब 1000 से ज्यादा छक्के लगे हैं।
IPL 2024 के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
- 1125 छक्के – 2024
- 1124 छक्के – 2023
- 1062 छक्के – 2022
- 872 छक्के – 2018
- 784 छक्के – 201
IPL 2024 में छक्के जड़ने वाले रहे ये बल्लेबाज
IPL 2024 में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के अभिषेक शर्मा ने लगाए हैं। वह 12 मैचों में 35 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है। विराट कोहली इस बार 33 छक्के लगा चुके हैं। सुनील नारायण 32 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और रियान पराग के बल्लों से अभी तक 31-31 छक्के देखने को मिले हैं। दूसरी और शिवम दुबे, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और निकोलस पूरन ने 28-28 छक्के लगाए हैं।