HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Jairam Thakur बोले 15 महीनों में ही फ्लॉप हो गई “सुख की सरकार” फिल्म  

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

EX CM Jairam Thakur मंडी के सेरी मंच पर भाजपा की नामांकन रैली में गरजे मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने उन्हें सीएम सुक्खू द्वारा फ्लॉप डायरेक्टर कहे जाने का करारा जबाव दिया है। आज भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की नामांकन रैली में Jairam Thakur ने ...

विस्तार से पढ़ें:

EX CM Jairam Thakur मंडी के सेरी मंच पर भाजपा की नामांकन रैली में गरजे

मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने उन्हें सीएम सुक्खू द्वारा फ्लॉप डायरेक्टर कहे जाने का करारा जबाव दिया है। आज भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की नामांकन रैली में Jairam Thakur ने सीएम सुक्खू पर गरजते हुए कहा कि फ्लॉप डायरेक्टर वो नहीं बल्कि सीएम सुक्खू हैं जिनकी सरकार मात्र 15 महीनों में ही फ्लॉप हो गई। “सुख की सरकार” और व्यवस्था परिवर्तन की जो फिल्म सुखविंदर सिंह सुक्खू बना रहे थे वो बूरी तरह से फ्लॉप हो गई है।

Jairam Thakur बोले 15 महीनों में ही फ्लॉप हो गई "सुख की सरकार" फिल्म  

Jairam Thakur ने सीएम को सलाह दी कि आजकल जो उनके करीबी बने हैं वहीं नेतृत्व परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं और इस बात के संकेत कांग्रेस हाईकमान ने भी दे दिए हैं कि लोकसभा चुनावों के बाद नेतृत्व परिवर्तन तय है। उन्होंने सीएम सुक्खू को ऐसे करीबियों से बचकर रहने की सलाह दी।

Jairam Thakur ने इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर भी तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज विक्रमादित्य सिंह विजन की बड़ी बड़ी बातें कह रहे हैं। बेहतर होता कि यह विजन उन्होंने अपने परिवार को दिया होता जिन्होंने मंडी पर इतने लंबे समय तक राज किया तो आज मंडी की दशा कुछ और होती। जयराम ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदेश सरकार की कैबिनेट में बैठकर मंडी के विकास को रोकने वाले निर्णयों पर हस्ताक्षर करते रहे।

Jairam Thakur ने कहा कि मंडी आकर कांग्रेस के नेता जिस तरह से मंडी के मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहे हैं और उसके बाद यहां के लोगों से वोट की उम्मीद रख रहे हैं, ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। मंडी को गाली देकर यहां के लोगों से वोट की उम्मीद रखना कांग्रेसी छोड़ दें। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज मंडी में भाजपा की ऐतिहासिक रैली ने कांग्रेस की चुनावी गाड़ी के टायर को पूरी तरह से पंचर कर दिया है।

Jairam Thakur बोले 15 महीनों में ही फ्लॉप हो गई "सुख की सरकार" फिल्म  

 नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवताओं की धरती है। मंडी माण्डव ऋषि की धरती है। कांग्रेस के नेता देवभूमि और देवभूमि को बेटी का अपमान करके मण्डी संसदीय क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं। आज के इस अपार जनसैलाब ने बता दिया कि अपमान के बदले सहयोग नहीं मिल सकता है। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने जब मण्डी का अपमान किया तो हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने भी चुप रह कर उनका समर्थन किया। डेढ़ साल सत्ता में रहने के बाद आज वह अपने काम के नाम पर वोट नहीं माँग रहे हैं। आख़िर वोट कैसे माँगेंगे, जब विकास के बजाय प्रदेश को पीछे ले जाने का काम किया है। संस्थानों को बंद किया है।

मण्डी विश्वविद्यालय को बंद करने का प्रयास किया है। एयरपोर्ट का काम आगे नहीं बढ़ने दिया। अब किस मुंह से इनके नेता वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के लिए हो रहा है। जब देश तय कर चुका हो कि हमें मोदी ही चाहिए तो फिर बचा ही क्या है। देश नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होगा ऐसी हमें पूरी उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Also Read : Jairam Thakur बोले देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे मोदी

आज की रैली देख कांग्रेसी नेताओं की मंडी को अपमानित कर वोट मांगने की गलतफहमी भी दूर हो जाएगी। निश्चित रूप से मंडी को बदनाम करने की कोशिश करने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पार्टी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व पडल मैदान से सेरी मंच तक भव्य रोड शो हुआ जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। शहर में पुष्पवर्षा के साथ रोडशो का स्वागत हुआ।