HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

HP Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी, 74.61 फीसदी रहा रिजल्ट

By Sushama Chauhan

Updated on:

HP Board 10th Result 2024

Summary

HP Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं कक्षा की टाॅप मेरिट सूची में भी बेटियों ने बाजी मारी है। HP Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा एचपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2024 ...

विस्तार से पढ़ें:

HP Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं कक्षा की टाॅप मेरिट सूची में भी बेटियों ने बाजी मारी है।

HP Board 10th Result 2024
HP Board 10th Result 2024

HP Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा एचपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। जो स्टूडेंट्स एचपी बोर्ड 10th क्लास की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए एचपीबोस 10 रिजल्ट 2024 सीधा लिंक ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org results 2024 पर एक्टिव किया गया है।

इस बार 10वीं क्लास का रिजल्ट 74.61 प्रतिशत रहा है. हिमाचल प्रदेश में इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। हमीरपुर से नादौन के सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि कृतिका भवारना कांगड़ा की छात्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया है, वहीं शिवम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

HP Board 10th Result 2024: यहां देखें टॉप-3 लिस्ट

रैंकस्टूडेंट का नामजिलाप्राप्तांकपरसेंटेजरेंक
1रिद्दिमा शर्माहमीरपुर700 में से 69999.861st
2कृतिका शर्माकांगड़ा700 में से 69899.712nd
3शिवम शर्माबिलासपुर700 में से 69799.573rd
3धृति तेगताशिमला700 में से 69799.573rd
3रुशिल सूदकांगड़ा700 में से 69799.573rd

HP Board 10th Result 2024: आंकड़े

कुल स्टूडेंट्स91,622
परीक्षा देने वाले91,130
पास कितने हुए67,988
फेल कितने हुए12,613
कंपार्टमेंट में कितने विद्यार्थी10,474
HPBOSE 10th Pass Percentage 202474.61%

HP Board 10th Result 2024: रिधिमा शर्मा बनीं टॉपर

हमीरपुर जिला के नादौन की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक लेकर प्रदेश भर में टॉप किया है। उन्होंने 99.86 अंक हासिल किए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना कांगड़ा की छात्रा कृतिका शर्मा है, इन्होंने 700 में से 698 लाकर 99.71 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

HP Board 10th Result 2024: लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल करीबन 92 हजार स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसमें से 67988 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 44559 और लड़कों का पास प्रतिशत 46571 रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HP Board 10th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको Himachal Pradesh Board 10th Class Result 2024 Link मिलेगा। उसे क्लिक करें।
  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड लॉगिन पेज खुलेगा। यहां HPBOSE 10th Result 2024 Roll Number भरें। मांगी गई बाकी की जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। उसे डाउनलोड कर लें।

यह भी देखें: Indian Navy Agniveer Recruitment 2024: इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, जाने कबसे हैं आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !