HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

HP Board 10th Result 2024 : हिमाचल बोर्ड की दसवीं का परीक्षा परिणाम

By Sandhya Kashyap

Published on:

HP Board 10th Result 2024

Summary

HP Board 10th Result 2024 : 2 से 21 मार्च तक आयोजित की थीं वार्षिक परीक्षाएं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परिणाम रिकाॅर्ड समय में घोषित करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो  स्कूल शिक्षा बोर्ड 7 मई को 10वीं ...

विस्तार से पढ़ें:

HP Board 10th Result 2024 : 2 से 21 मार्च तक आयोजित की थीं वार्षिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परिणाम रिकाॅर्ड समय में घोषित करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो  स्कूल शिक्षा बोर्ड 7 मई को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने परीक्षा परिणाम को निकालने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। 

HP Board 10th Result 2024 : हिमाचल बोर्ड की दसवीं का परीक्षा परिणाम

HP Board 10th Result 2024 :

बता दें, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 2 से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। इस दौरान प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

Also Read : HP Board 10th Result 2024: इस दिन जारी होगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस बार परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में कई बदलाव किए थे। इस दौरान जहां मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाई थी, वहीं मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संख्या में भी बढ़ोतरी की थी। वहीं मूल्यांकन केंद्रों पर ही उत्तरपुस्तिकाओं के अंकों को ऑनलाइन फीड करने की व्यवस्था की थी। वहीं अब बोर्ड प्रबंधन की मानें तो 10वीं कक्षा का परिणाम तैयार हो चुका है। 

HP Board 10th Result 2024

HP Board 10th Result 2024 :

उधर, बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम लगभग तैयार हो चुका है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो मंगलवार सुबह 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।