HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Accident: दर्दनाक हादसे में एक की मौत और एक घायल, 40 घंटे तक खाई में पड़ा रहा शव

By Alka Tiwari

Published on:

ACCIDENT

Summary

Accident: भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर बाइक खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में वाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक और मृतक का शव 40 घंटे से ...

विस्तार से पढ़ें:

Accident: भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर बाइक खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में वाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक और मृतक का शव 40 घंटे से भी अधिक समय तक खाई में पड़ा रहा।

ACCIDENT

भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर दर्दनाक Accident

अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर बाइक खाई में गिरने से दर्दनाक Accident हो गया। इस Accident में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरानी की बात ये है कि घायल युवक 40 घंटे से भी अधिक समय तक खाई में पड़ा रहा और एक युवक का शव भी 40 घंटे तक खाई में ही पड़ा रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Election 2024 : बाबा रामदेव और बालकृष्ण ने भी किया मतदान

गैरसैंण के लिए निकले थे युवक

मिली जानकारी के मुताबिक कबाड़ का काम करने वाले भोजपुर मुरादाबाद निवासी तीन युवक आली नबी (22) पुत्र मोहम्मद इस्लाम, कामिल(22) पुत्र खुर्शीद और आकिल(21) बाइक से गैरसैंण जा रहे थे। आली नबी और कामिल एक बाइक पर थे जबकि आकिल एक बाइक पर अकेले था। दोनों के बारे में को ई जानकारी ना मिलने पर उन्हें ढूंढा गया।

बताया जा रहा है कि आकिल तो गैरसैंण पहुंच गया था लेकिन उसके दोनों साथी देर रात तक भी गैरसैंण नहीं पहुंचे। जिसकी सूचना उसने दोनों के परिजनों को दी। इसके बाद इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बुधवार को दोनों की खोजबीन शुरू की लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजने पर मिले दोनों

बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों के ना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर अदबोड़ा के आसपास ढूंढा गया। वहां से थोड़ी दूरी पर ही उनका बैग पड़ा हुआ मिला। खाई में नीचे उतरने पर दोनों युवक अचेतावस्था में पड़े मिले। दोनों को पीएचसी भतरौंजखान लाया गया जहां आली नबी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कामिल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।