HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Sirmaur : BJP पर फिर हमलावर हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बोले BJP का ऑपरेशन लोटस हुआ फेल 

By Sandhya Kashyap

Updated on:

Summary

Sirmaur : कांग्रेस भवन नाहन में संपन्न हुई कमेटी की बैठक Sirmaur जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान एक बार फिर भाजपा पर हमलावर हुए है। नाहन में आज लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक के बाद हर्षवर्धन चौहान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक ...

विस्तार से पढ़ें:

Sirmaur : कांग्रेस भवन नाहन में संपन्न हुई कमेटी की बैठक

Sirmaur जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान एक बार फिर भाजपा पर हमलावर हुए है। नाहन में आज लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक के बाद हर्षवर्धन चौहान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार खास तौर पर मौजूद रहे।

Sirmaur : BJP पर फिर हमलावर हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बोले BJP का ऑपरेशन लोटस हुआ फेल 
Harshvardhan chauhan PC

Sirmaur जिला मुख्यालय नाहन में मीडिया से बात करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश सरकार को अस्थिर करने और मिशन लोटस को लेकर लगातार प्रयास किए गए। हाल ही में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों को लालच देकर बीजेपी में शामिल किया है और अब उपचुनाव में उन उम्मीदवारों को फिर मैदान में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इसका न्याय अवश्य करेगी और कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से 6 विधानसभा और चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस छोटे से कार्यकाल के दौरान प्रदेश पर बहुत बड़ी आपदा आई जिसके चलते प्रदेश को 10 हजार करोड़ से भी अधिक का नुकसान हुआ। वहीं दूसरी तरफ जो प्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है उसके बावजूद भी प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाने में सूक्खु सरकार कामयाब रही है।

Sirmaur : DGP संजय कुंडू ने SP कार्यालय में की प्रेसवार्ता, बॉर्डर एरिया पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से जो वादे किए थे उनमें से अधिकतर पूरे कर दिए हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रदेश की सभी महिलाओं को वादे के मुताबिक ₹1500 की राशि दी जाएगी। इन सभी उपलब्धियां और योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

उद्योग मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sirmaur जिला मुख्यालय नाहन में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार के सवा साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया। ताकि यह कार्यकर्ता जन जन तक इन उपलब्धियां को पहुंचा सके।